अटलजी के सपनों का ‘समाज’ बनाने की ली शपथ

0
548
वसुंधरा अटल चौक पर स्व. वाजपेयीजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद करते मंडल बीजेपी कार्यकर्ता।

वसुंधरा बीजेपी महानगर मंडल कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर अटलजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

report4india/ vasundhara (Ghaziabad).

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, हरदिल अज़ीज, कवि हृदय भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि पर यहां वसुंधरा अटल चौक पर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सोमवार शाम स्व.वाजपेयीजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का गुणगान कर उनके भावनाओं के मुताबिक राष्ट्र व समाज निर्माण की शपथ ली। इस दौरान उनके चर्चित कविताओं के कुछ अंश को भी पढ़कर सुनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।

अटलजी को पुष्य अर्पित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष सुभाष सिंह।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने श्रद्धेय अटलजी को याद कर कहा कि वे असली राष्ट्र चिंतक थे। उनके कवि हृदय में राजनीति की पवित्र धारा बहती थी। जहां वे देश की सांस्कृतिक चेतना के वाहक थे वहीं, वे आधुनिक प्रगति के हिमायती थे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में विकास की गंगा बही। सड़क निर्माण की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना आधुनिक भारत की नींव थी। उनके कार्यकाल में परमाणु विस्फोट ने स्वाभिमान और शक्ति की अलख जगाई, जिसकी ज्योत से आज पूरा देश जगमगा रहा है।

इस दौरान बीजेपी महानगर मंत्री संजीव झा, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, हरिओम गुप्ता, अशोक पाण्डेय, कमल चौहान आदि ने भी संबोधित किया और श्रद्धेय अटलजी के व्यक्तित्व की चर्चा की।

इस दौरान बीजेपी मंडल महामंत्री पं. अभिषेक शर्मा, कांति त्यागी, पार्षद महेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री पूजा शर्मा, अजीत कुमार सिंह, वार्ड अध्यक्ष अमृता सिंह, नीलम भारद्वाज, विनित त्यागी, नरेश भाटी, राजकुमार भाटी, अरविंद चंद, अवधेष चौधरी, राजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र शर्मा, मंडल बीजेपी सोशल मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा, सह-संयोजक हिमांशू गिरी आदि ने भी अटलजी के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं।