सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से गहराया बॉलीवुड पर शोक के बादल
चंदनबाड़ी विद्युत श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, बैटी रीद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई समय पर नहीं पहुंच पायीं। अंतिम संस्कार क्रिया में मात्र 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत
Report4India National Desk/ New Delhi.
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से एकबार फिर फिल्म उद्योग सहित देशभर में सिनेमा के शौकिनों को तगड़ा झटका लगा है। अभी कल ही प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। 24 घंटे के भीतर दो महान अभिनेताओं के अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। कोरोना महासंकट काल में लागू लॉकडाउन में अंतिम यात्रा के बिना ही पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से चंदनबाड़ी विद्युत श्मशान घाट पहुंचाया गया है, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के गिरगांव में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनका निधन हो गया।
मुंबई प्रशासन ने 24 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई है, जिसमें परिवार के नजदीकी लोग शामिल हैं। हालांकि, उनकी बेटी रीद्धिमा कपूर दिल्ली से निजी विमान से मुंबई के लिए रवाना होने की कोशिश में हैं परंतु वे समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिन्हें इजाजत दी गई है उनमें पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणधीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जयराम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी गई।