Ministry of AYUSH : धनवंतरी जयंती पर वीडियो प्रतियोगिता ‘हर-दिन, हर-घर आयुर्वेद’ अभियान

0
471

“आयुर्वेद दिवस के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने को पांच विषय आधारित थीम पर वीडियो बनाकर 10 अक्टूबर तक mygov वेवसाइट पर अपलोड करना जरूरी” 

रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो/ नई दिल्ली। 

देश के प्रत्येक नागरिक को आयुर्वेद से जोड़ने के लिए आयुष मंत्रालय ने अभियान चलाया है। इसके लिए आयुर्वेद दिवस 2022 के परिप्रेक्ष्य में “हर दिन, हर घर आयुर्वेद” के पांच थीम आधारित वीडियो प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।विजेताओं के लिए ईनाम भी निर्धारित किया गया है।

आयुष मंत्रालय द्वारा जारी इस प्रतियोगिता के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी महिला-पुरूष इसमें शामिल हो सकते हैं। अधिकतम तीन मिनट का यह वीडियो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में बना कर mygov वेबसाइट पर 10 अक्टूबर तक इसे अपलोड करना होगा। इस संबंध में पूरी जानकारी https://innovateindia.mygov.in/ayurveda-video-contest/ पर प्राप्त की जा सकती है।

वीडियो प्रतियोगिता विषय (थीम)-  

  1. आयुर्वेद और मेरा दिन
  2. मेरी रसोई में आयुर्वेद
  3. मेरे गार्डन में आयुर्वेद
  4. मेरे खेत में आयुर्वेद
  5. मेरे भोजन में आयुर्वेद

उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय द्वारा 2016 से प्रतिवर्ष धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष इसे देश–विदेश में बड़े पैमाने पर मनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली में गत 12 सितंबर को हर दिन, हर घर आयुर्वेद थीम के तहत कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू की गई थी। इसके बाद से ही आयुर्वेद दिवस धनवंतरी जयंती पर आगामी 23 अक्टूबर तक के लिए, प्रत्येक सप्ताह की अलग–अलग थीम निर्धारित कर देश भर मैं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय के साथ इस अभियान को गति देने में केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालय भी जुटे हुए है।