Omicron Variant : दिल्ली में ओमिक्रॉन का एक केस, LNJP में भर्ती

0
684

अबतक देश में कोरोना के ओमिकॉन वैरियंट के 15 मामले सामने आ चुके हैं। यह वैरियंट करोनो के पिछले इसके सभी वैरियंट वायरस से पांच गुणा ज्यादा खतरनाक है।

Report4india/ New Delhi.

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब राजधानी दिल्ली में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन का एक मामला सामने आया है। ओमिक्रॉन से संक्रमित यह मरीज हाल ही में तंजानिया से लौटा था। इससे पहले 15 संदिग्धों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी मरीज केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित हाई रिस्क देशों की यात्रा करके भारत आए हैं जिन्हें एहितयात अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  इन 17 मरीजों की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है।  जिसके बाद यह पता चलेगा कि ये कोरोना के ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं। उधर, केंद्र सरकार ओमिक्रॉन से निपटने के लिए  सारी तैयारियां कर रही है।

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीजों के संदर्भ में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि जिन 15 को भर्ती करवाया गया है, उनमें 9 कोरोना  संक्रमित है। अब  इन भर्ती मरीज कोरोना के कौन से वेरिएंट की जद में आए हैं, इस संदर्भ में जल्द ही रिपोर्ट जारी की जाएगी। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि इन भर्ती मरीजों में से ये सभी यूके से भी लौटे हैं। याद दिला दें कि राजधानी दिल्ली के  अलावा कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र  और गुजरात में एक-एक, इसके अलावा गुजरात में भी एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है। कर्नाटक में संक्रमित मरीज अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।

बहरहाल, केंद्र सरकार ने जारी किए दिशानिर्देशों में विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया था। इससे पहले अमेरिका से भारत आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया गया था।