October …यह त्यौहारों वाला

0
700

श्राद्ध संपन्न होने के साथ ही अक्टूबर के इस महीने में त्यौहारों का सीज़न शुरू हो जाएगा। शरद नवरात्र के साथ दशहरा और करवा चौथ पर्व इस माह में मनाया जाएगा।

Report4india/ New Delhi.

आज 2 अक्टूबर 2021 आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी इंदिरा एकादशी का व्रत है। इस दिन पितरों की आत्म शांति के लिए यह व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वालों को दोगुना फल प्राप्त होता है।

अश्विन अमावस्या

6 अक्टूबर पितृ पक्ष का आखरी दिन है। इसी दिन पितरों को विदाई दी जाती है। इसे सर्व पितृ अमावस्या या फिर दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

शारदीय नवरात्रि- 

7 अक्टूबर बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होगा। पहले दिन माँ शैलपुत्री का पूजन होगा।

नवपत्रिका 12 अक्टूबर मंगलवार को नवरात्रि के सातवें दिन नवपत्रिका या नाबापत्रिका पूजा होती है। महासप्तमी के दिन इस पूजा का खास महत्व है। इसमें नौ अलग-अलग पेड़ों की पत्तियों को मिलाकर नाबापत्रिका को तैयार किया जाता है। नाबापत्रिका को भगवान गणेश की पत्नी के रूप में भी माना जाता है।

दुर्गा अष्टमी 13 अक्टूबर,  बुधवार को दुर्गा अष्टमी है। यह माँ महागौरी को समर्पित है। इस दिन लोग कन्या पूजन के साथ ही भंडारे का भी आयोजन करते हैं।

दुर्गा महानवमी 14 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को शरद नवरात्रि का आखरी दिन है जिसे नवमी कहा जाता है। यह मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन भी कन्या (कंचक) पूजन किया जाता है।

दशहरा 15 अक्टूबर शुक्रवार को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम ने रावण को मारा था। जिसे कई जगहों पर विजयदशमी, आयुध पूजा आदि नामों से भी जाना जाता है।

करवा चौथ

24 अक्टूबर, रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और रात्रि में चांद देखने के बाद एं व्रत का परायण करती हैं।