‘अयोध्या में अभ्यास’: RSS प्रमुख मोहन भागवत सहित बड़े पदाधिकारी शामिल

0
804
मोहन भागवत, संघ प्रमुख।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे संघ प्रमुख, तीन दिनों तक (19 से 21 अक्टूबर) रहेंगे अयोध्या, राम मंदिर निर्माण कार्य का भी लेंगे जायजा। सर कार्यवाह दत्तात्रेय हसबोले, पूर्व सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल सहित कई बड़े पदाधिकारी मौजूद  

रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो/ लखनऊ।

अयोध्या में आरएसएस के पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग (शारीरिक वर्ग शाखा) का कार्यक्रम चल रहा है। सोमवार से शुरु हुए इस अभ्यास वर्ग में मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय हसबोले सहित संघ के अन्य बड़े पदाधिकारी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। इस दौरान संघ प्रमुख अभ्यास वर्ग के निरीक्षण के साथ ही स्वयं सेवकों से भी मुखातिब होंगे। इसके साथ ही, संघ प्रमुख मोहन भागवत रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर निर्माण संबंधी जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

कारसेवकपुरम में चल रहे अभ्यास वर्ग में मीडिया, पुलिस व नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

संघ प्रमुख मोहन भागवत देश भर से आए संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उसके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे

इससे पहले, सोमवार को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शारीरिक वर्ग की शाखा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कार सेवकपुरम में हुआ। पहले दिन ध्वजारोहण, संघ गायन और परिचय सत्र संपन्न हुआ। संघ प्रमुख मोहन भागवत देश भर से आए संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उसके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे।कारसेवकपुरम में चल रहे वर्ग में मीडिया, पुलिस व नेताओं के प्रवेश पर रोक है।