वोट बैंक के लिए देश में दंगे कराने का काम कर रही कांग्रेस : अमित शाह

0
1205

नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा का लोगों को जागरूक करने को कवायद शुरू। गृहमंत्री ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडिय़म में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Report4India Bureau/ New Delhi.

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर भारत आए के वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने को लेकर हो रहे विरोध पर गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस देश में दंगे करवाने का काम कर रही है। राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा अपने वोट बैंक के लिए मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी इस कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक करने को कवायद शुरू कर दी है। वे इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडिय़म में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अमित शाह ने कहा, हमारी सरकार इस कानून को लेकर उपरोक्त देशों में रहने वाले हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई आदि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जो भारत में पनाह लिए हुए हैं उन्हें नागरिकता देने के लिए कानून पारित किया गया है। जबकि, कांग्रेस व केजरीवाल लोगों को गुमराह कर दंगे करवाने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली की जनता से सवाल किया कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए? उन्होंने कहा कानून का विरोध दलित विरोध है जो कांग्रेस कर रही है।