सबसे पहले वे राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुर्मू का स्वागत किया और कमरे और अन्य स्थानों पर ले गये।
थोड़ी देर में राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी द्रौपदी मुर्मू
report4india/ New Delhi.
राष्ट्रपति के रूप में नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू का आज 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन-संसद भवन और राजपथ पर हो रहा है। विजय चौक से द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के लिए पहुंची। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, उप राष्ट्रपति वेंकैय्या नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, मंत्री परिषद के सभी सदस्य, सभी राज्यों के गवर्नर, मुख्यमंत्री, सांसद आदि उपस्थित हैं। संसद भवन के केंद्रीय हॉल में उन्हें शपथ दिलाया जाएगा।