पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा विधानसभा चुनाव ककी अधिसूचना जारी। उप्र में सात, मणिपुर में दो और पंजाब, उत्तराखंड व गोवा में एक चरण में मतदान।
मनोज कुमार तिवारी/ रिपोर्ट4इंडिया/ नई दिल्ली-लखनऊ।
बहुप्रतिक्षित पांच राज्यों के विधानसबा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में पहला दौर 10 फरवरी 58 को, दूसरा 5514 फरवरी, तीसरा 2590 फरवरी, चौथा 6023 फरवरी, पांचवां 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और सातवें दौर की वोटिंग 7 मार्च को होगी। मणिपुर में 27 फरवरी व तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही दिन 14 फरवरी को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटो की गिनती होगी।
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वैसे तो चार जनवरी को ही चुनाव की घोषणा का कार्यक्रम था परंतु, कोरोना के चलते सभी राज्यों से बात कर निर्णय़ लेने के बाद आज चुनाव की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा आयोग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव में भाग लें। बुजुर्गों (80 वर्ष से अधिक उम्र), महिलाओं और दिव्यांगों को वोटिंग को लेकर सहुलियतें भी देने की कोशिश की जा रही है।
आयोग ने फिलहाल 15 जनवरी तक चुनाव प्रचार के लिए केवल डिजिटल माध्यम का ही सहारा लिया जा सकता है। रैली, सभा, पदयात्रा निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। 15 जनवरी को चुनाव आयोग एक बार हालात की समीक्षा करेगा और संभव होगा तो वर्चुअल के अलावा व्यवहारिक (फिजिकली) चुनाव प्रचार के लिए
चुनाव घोषणा के साथ ही जीत का दावा-
• योगी आदित्यनाथ (सीएम, उत्तर प्रदेश)- चुनाव की घोषणा का स्वागत। एकबार फिर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
• अखिलाश यादव (अध्यक्ष, सपा)- बीजेपी को उखाड़ फेंकने की पुरी तैयारी है। हर मोर्चे पर विफल भाजपा।
• पुष्कर सिंह धामी– अबकी बार 60 पार। अपने कार्यों के बल पर भाजपा पुन: सत्ता प्राप्त करेगी।
• हरीश रावत– कांग्रेस को सत्ता में लाने की तारीख है 14 फरवरी। हम सत्ता में आयेंगे।
उत्तर प्रदेश कुल सीट: (403, सीट, जरूरी बहुमत 202)
- भाजपा: 325
- सपा: 47
- बपसा: 19
- कांग्रेस: 7
- अन्य: 5
पंजाब विधानसभा (कुल 117 सीट, जरूरी बहुमत 59)
- कांग्रेस: 77
- आम आदमी पार्टी: 20
- शिरोमणि अकाली दल: 15
- भारतीय जनता पार्टी: 03
- लोक इंसाफ पार्टी: 02
उत्तराखंड विधानसभा (कुल सीट 70, जरूरी बहुमत 36)
- भाजपा: 57
- कांग्रेस: 11
- अन्य: 2
गोवा विधानसभा (कुल सीट 40, जरूरी बहुमत 21)
- बीजेपी : 13
- कांग्रेस : 17
- आप: 00
- अन्य: 10
मणिपुर विधानसभा (कुल सीट 60, जरूरी बहुमत 31)
- कांग्रेस: 28
- भाजपा: 21
- अन्य: 11