नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिये कांग्रेस की सरकारों ने राष्ट्र निर्माण के महापुरुषों के सम्मान को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, देश डंके की चोट पर पुरानी गलतियों को ठीक कर रहा
report4india national bureau/new delhi.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व का गुणगान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नेताजी को कमतर ऱकने की साजिश रची गई। आज देश उन गलतियों को डंके की चोट पर सुधार रहा है। काेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी का र्केयक्रम को संबोधित किया।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi unveils hologram statue of Netaji Subhas Chandra Bose at India Gate on his 125th birth anniversary #ParakramDiwas pic.twitter.com/XmKJ6LuhNk
— ANI (@ANI) January 23, 2022
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं, यह भी ऐतिहासिक है। जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटलस्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित किया गया।
पीएम ने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाधीन और सम्प्रभु भारत का विश्वास दिलाया था। उन्होंने आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा।
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी। खास बात ये है कि 28 फीट ऊंची ग्रेनाइट से बनने वाली इस प्रतिमा को ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार अद्वैत गडनायक बना रहे हैं। नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर बनी छतरी में लगाई जाएगी. इंडिया गेट से हाल ही में अमर जवान ज्योति को हटाकर नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया गया है।