UP : मंत्रीमंडल विस्तार आज शाम, जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनेंगे!

0
571

शाम 6 बजे मंत्रीमंडल विस्तार संभव। चुनाव से पहले मंत्री परिषद का विस्तार, 6-7 नये चेहरे शामिल हो सकते हैं। 

रिपो्र्ट4इंडिया ब्यूरो/ लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आज शाम साढ़े पांच बजे मंत्रीमंडल विस्तार की जानकारी प्राप्त हुई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर बाद लखनऊ पहुंच रहीं हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले मंत्री परिषद का विस्तार कर सहयोगी दलों की नाराजगी और पार्टी में चर्चित चेहरों को जगह दी जा सकती है। फिलहाल मंत्रीपरिषद में 6 पद खाली हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में आये ब्राहम्ण नेता जितिन प्रसाद को मंत्रीमंडल में जगह मिलनी तय है। वे कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके साथ ही जिन नामों की चर्चा है वह संजय निषाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार हैं।