Jharkhand Assembly Election : भाजपा, कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

0
2406

भाजपा ने 52 उम्‍मीदवारों जबकि कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस, झामुमो और राजद साथ मिलकर लड़ रही चुनाव।

रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो।

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।  कांग्रेस झारखंड में झामुमो और राजद साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा, आजसू और लोजपा के साथ अपने एनडीए पार्टनरों के साथ चुनाव मैदान में है।

भाजपा ने 52 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी ने नड्डा नई दिल्‍ली में प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की। बीजेपी ने 30 विधायकों को टिकट दिया है जबकि 10 से ज्यादा वर्तमान विधायकों का टिकट भी काटा गया है।

उधर, कांग्रेस ने पांच महिला उम्मीदवारों को उतारा है। दुमका से डॉ लुइस मरांडी, कोडरमा से डॉ नीरा यादव, झरिया से रागिनी सिंह, पोटका से मेनका सरदार और छतरपुर से पुष्पा देवी को टिकट मिला है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इस लिस्ट में झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम भी शामिल है जो आगामी विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे।
सूत्रों की मानें तो बैठक में 25 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है, जबकि 6 सीट के प्रत्याशियों को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इस महागठबंधन के सीट बंटबारे में राजद के हिस्से 7 सीटें आई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

आरजेडी ने हुसैनाबाद सीट से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। राज्य की 81 सीटों में से झामुमो 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आरजेडी को सात सीटें दी गई हैं।

झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा।