आजसू सहित एनडीए सहयोगियों के अलग-अलग चुनाव लड़ने और सीएम रहे रघुवर दास के घमंडी स्वभाव व पार्टी में गुटबंदी, और बागियों ने बीजेपी का किया बेड़ागर्क।
रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो/ रांची।
झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी रही बीजेपी की करारी हार हुई है। सरकार के सीएम रघुवर दास सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विस अध्यक्ष सहित कई बड़े-बड़े मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है या फिर व हार की कगार पर हैं।
पार्टी/ गठबंधन | जीते | आगे | कुल |
भारतीय जनता पार्टी | 10 | 16 | 26 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | 12 | 18 | 30 |
कांग्रेस | 6 | 9 | 15 |
राजद | 0 | 1 | 1 |
झारखंड विकास मोर्चा | 0 | 3 | 0 |
आजसू | 1 | 1 | 2 |
अन्य | 0 | 4 | 4 |
मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हार स्वीकार करते हुए राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया और राज्य में नई सरकार के गठन तक केयर-टेकर के रूप में सीएम पद पर बने रहने को कहा।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत और राज्य की सेवा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।