रामलीला मैदान से प्रियंका वाड्रा की उत्तर प्रदेश की राजनीति साधने की कोशिश

0
958
रामलीला मैदान में प्रियंका वाड्रा गांधी।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी ने उन्नाव रेप हत्या पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की पर हैदराबाद रेप सहित अन्य का जिक्र करना भी मुनासिब नहीं समझा। हंसते हुए जय हिंद बोल भाषण खत्म करने का आनंद उठाया।

रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो/ नई दिल्ली।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस को ताकत देने के लिए आयोजित रैली को कांग्रेस की गांधी परिवार की प्रियंका वाड्रा गांधी ने सबसे पहले संबोधित कर मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रियंका चुकि उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं इसलिए उन्होंने राज्य के सीएम योगी और बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलने पर अपने को केंद्रित किया। इसके साथ ही, प्रियंका ने बीजेपी सरकार को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि संविधान, समानता और देश की एकता-अखंडता खतरे में है। उन्होंने कहा, आज अन्याय के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ने वाला कायर कहलाएगा।

इलके साथ ही प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में उन्नाव रेप हत्या कांड पर अपने को केंद्रित कर कहा कि सड़क पर रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया, परिवार में भय का वातावरण है। सरकार पर पीड़ित परिवार को भरोसा नहीं, बेटियां सुरक्षित नहीं। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी राज में पिछले 6 साल में अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो गया है। जीएसटी की मार से दुकानदार परेशान है।