Punjab cabinet expansion : विवाद थम नहीं रहा, राणा गुरजीत का विरोध

0
592

राणा गुरजीत को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विधायकों ने खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के लिखी चिट्ठी

report4india/ Chandigarh.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान की खबर है। रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है।

इससे पहले फिर पंजाब कांग्रेस में खींचतान दिखाई दे रही है। पार्टी के 7 विधायक राणा गुरजीत सिंह के मंत्रीमंडल में शामिल किये जाने के खिलाफ हो गए है। विधायकों ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करने की मांग की है। विधायकों ने सिद्धू को चिट्ठी में लिखकर कहा कि, राणा गुरजीत पर माइनिंग के एक मामले में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आरोप के चलते ही राणा गुरजीत सिंह को मंत्री पद से हटाया गया था।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी  को पंजाब का नया सीएम बनाया। चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं और वे राज्य के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री हैं।