‘सोनी’ को सोनिया का ‘समर्थन’ …लेंगी पंजाब ‘खेवनहार’ की जिम्मेदारी!

0
726
अंबिका सोनी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पंजाब की सीएम की रेस में सबसे आगे। सोनिया गांधी से अचानक हुई मुलाकात। 

मनोज कुमार तिवारी/ रिपोर्ट4इंडिया/ नई दिल्ली।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अंबिका सोनी को पंजाब की कमान सौंपे जाने के आसार सबसे ज्यादा हैं। रविवार को बदलती राजनीतिक घटनाक्रम के मुताबिक अंबिका सोनी अचानक सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची। वहां करीब घंटे भर रहीं। उसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। आज ही के दिन 11 बजे चंडीगढ़ में पंजाब विधायक दल की बैठक होने वाली है जिसमें सीएम पद के नाम की घोषणा होगी। सूत्र बताते हैं कि अंबिका सोनी ही सोनिया गांधी की पहली पसंद हैं।

हालांकि, अंबिका सोनी ने सेहत का हवाला देकर सीएम पद ग्रहण करने में असमर्थता जताई। परंतु, उनसे निवेदन किया गया कि फिलहाल वे चुनाव तक प्रदेश की कमान संभाले और राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक को शांत किया जा सके। इसी उहापोह में सबकुछ चल रहा है।

उधर, सुनील जाखड़ के सीएम बनने को लेकर चल रहे नाम का सिद्धू गुट ने विरोध किया। सिद्धू गुट के विरोध के बाद पंजाब को लेकर राजनीतिक स्थिति तेजी से बदली। फिर अंबिका सोनी का नाम तेजी से सामने आया। अंबिका सोनी के नाम को आगे किये जाने की कई वजहें हैं। एक तो वे 10 जनपथ की बेहद करीबी हैं। दूसरा यह कि पंजाब में कांग्रेस कि सर्वमान्य नेता हो सकती हैं। वह पंजाब से राज्यसभा सांसद है और उनका लंबा राजनीतिक कैरियर रहा है। तीसरी बाद यह है कि वह पंजाबी से इतर एक हिन्दू चेहरा हैं। इनके नाम पर सिद्धू गुट को भी आपत्ति नहीं है।

पंजाब में चली रही राजनीतिक उठापटक को जितनी जल्दी हो सके कांग्रेस नेतृत्व पटाक्षेप करने के मुड में है।