टीम इंडिया को पहली बार बांग्लादेश ने टी-20 में हराया

0
1354

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने सबसे अधिक 41 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 10 गेंद पर 28 रन की जोड़े। अपना डेब्यू मैच खेल रहे शिवम दुबे मात्र एक रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 26 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब रोहित शर्मा के 99 मैच में 2452 रन हैं। उन्होंने टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2450 रन बनाए हैं। इसके साथ ही, रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे अधिक 99 टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 98 मैच एमएस धोनी ने खेले हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

बल्लेबाज देश रन
रोहित शर्मा भारत 2452
विराट कोहली भारत 2450
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 2326
शोएब मलिक पाकिस्तान 2263