देश में नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर बड़े पुरस्कार, सड़क, भवनों, सरकारी योजनाओं आदि का बड़े पैमाने पर नाम रखे जाने को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब, मोदी सरकार ने इस ओर भी रूख किया है और राजीव गांधी के नाम पर प्रतिष्ठित ‘खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल दिया है।
report4india.com/New Delhi
देश में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है। स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी देशवासियों के साथ साझा की है।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’
देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।
जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021
आगे पीएम मोदी ने लिखा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का यह आग्रह सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!’