गुरुग्राम विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सार्वजनिक किए हैं अपने उपर दर्ज मामले
गुरुग्राम गज़ट ब्यूरो।
गुरुग्राम। गुरुग्राम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुखबीर कटारिया के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, जालसाजी और धोखाधड़ी संबंधी अलग-अलग मामलों में 44 मामले चल रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सुखबीर कटारिया ने अपने उपर दर्ज मामलों को सार्वजनिक किया है। इनमें कई मामलों पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का स्टे आर्डर है। इस लिहाज़ से गुरुग्राम विस चुनाव लड़ रहे सभी 16 उम्मीदवारों में सबसे अधिक मामले सुखबीर कटारिया पर ही चल रहे हैं।
इन अपराधों में आपराधिक साजिश, बहुमूल्य सुरक्षा की जालसाजी, धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी और झूठी घोषणा करने जैसे गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।