दिल्ली में जमींदोज कांग्रेस थाली में सजा दोबारा केजरीवाल को सौप रही सत्ता 

0
1594

रूझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत, बीजेपी भी समीकरण बदलने की कोशिश में  

Manoj Kumar Tiwary/ Report4India Bureau/ New Delhi.

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर पूरे दश की नजरें हैं और लगातार बदल रहे चुनाव परिणाम रूझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, जैसा कि पहले से उम्मीद आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत की थी और रूझानों में भी यह दिख रहा है कि सीटों के लिहाज़ से आम आदमी पार्टी बीजेपी ढाई गुना आगे है। आम आदमी पार्टी के इस जीत में कांग्रेस का सबसे बड़ा हाथ नज़र आ रहा है। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह से मटियामेट नज़र आ रही है। 70 के 70 विधानसभा सीटों पर कभी भी कांग्रेस लड़ाई में नहीं है। एकबार फिर से कांग्रेस का पूरा का पूरा वोट आम आदमी पार्टी को शिफ्ट होता दिख रहा है, जिसके बल पर केजरीवाल भारी बढ़त से सत्ता में दोबारा लौटते दिख रहे हैं।

बीजेपी को अभी भी अंतिम दो घंटे में हुए मतदान के ट्रेंड पर भरोसा है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अभी भी आशान्वित दिख रहे हैं और आगे परिणाम पर नज़र बनाए रखने की बात कर रहे हैं। हालांकि, ईवीएम से मतों की गणना कोई रेंडम नहीं होती है और परिणाम बूथवाइज सामने आते हैं।

फिलहाल, जो बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और केजरीवाल के दाहिने हाथ मनीष सिसौदिया बीजेपी उम्मीदवार से लंबे समय से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, बीजेपी की जो बढ़त है वह 500 वोट से भी कम है। फिलहाल, चुनाव परिणाम रूझानों में 25 से अधिक सीटें ऐसी है जिसमें बढ़त एक हजार से भी कम है।

चुनाव परिणाम रूझान (70/70)

  • आप-    50

  • भाजपा- 20

  • कांग्रेस- 00

  • अन्य-   00

विधानसभा सीटें-

  • शालीमार बाग
  • शकूर बस्ती
  • त्रिनगर
  • वजीर पुर
  • माडल टाउन
  • सदर बाजार
  • चांदनी चौक
  • मटिया महल
  • बल्लीमारन
  • बुराड़ी
  • तिमारपुर
  • सीमापुरी
  • रोहतास नगर
  • सीलमपुर
  • घोण्डा
  • बाबरपुर
  • गोकुलपुर
  • मुस्तफाबाद
  • करावल नगर
  • जंगपुरा
  • ओखला
  • त्रिलोकपुरी
  • कोंडली
  • पटपड़गंज
  • लक्ष्मीनगर
  • विश्वास नगर
  • कृष्णा नगर
  • गांधी नगर
  • शाहदरा
  • करोल बाग
  • पटेल नगर
  • मोती नगर
  • दिल्ली छावनी
  • राजेन्द्र नगर
  • नई दिल्ली
  • कस्तूरबा नगर
  • मालवीय नगर
  • आर के पुरम
  • ग्रेटर कैलाश