चुनाव रिजल्ट के बाद लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
रिपोर्ट4इंडिया, लखनऊ.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उप्र संगठन महामंत्री सुनील बंसल, अपर्णा यादव आदि ने सीएम योग का अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सुबह में मतगणना के कुछ घंटों के बाद ही बीजेपी के बढ़त को महसूस कर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक प्रदेश कार्यालय, विधानसभा के आगे जुटना शुरू हो गये थे। कुछ तो इस चुनाव के प्रतीक बुलडोजर पर चढ़कर पार्टी का झंडा लहरा रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में… https://t.co/jAQm3W04Py
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 10, 2022
इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने जीत पर कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों का आभार प्रकट किया और कहा कि जीत के जोश में हमें होश बनाए रखना है। उन्होंने कहा, देश की सबसे बड़ी आबादी के इस प्रदेश में पार्टी की विजय भविष्य में देश की राजनीति तय करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्राप्त यह जीत हमें और अधिक कार्य करने को प्रेरित करेगी। जनसेवा के प्रति मिनट दर मिनट हम समर्पित हैं।
इस संबोधन के बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ की एक पुरानी फोटो को ट्वीट किया है।
सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के हृदयस्पर्शी मार्गदर्शन में उ.प्र. में भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित हुई है।
यह प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर है।
जय श्री राम! pic.twitter.com/OdUWZTPmjn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 10, 2022