RSS के इंद्रेश बोले, देश के 99 फीसद मुसलिम अपने पूर्वजों, सांस्कृतिक परंपराओं से भारतीय

0
342
इंद्रेश कुमार (फाइल फोटो)

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, देश के 99 फीसद मुस्लिम अपने पूर्वजों, संस्कृति-परंपराओं और मातृभूमि से ‘हिंदुस्तानी’ हैं।

report4india/ new delhi.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता व राष्ट्रीय मुसलिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने एकबार फिर कहा कि ज्यादातर भारतीय मुसलिम अपने पूर्वजों व अपनी संस्कृति के नजदीक हैं। वे महाराष्ट्र के ठाणे में राष्ट्रीय मुसलिम मंच के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, संघ प्रमुख मोहन भागवत लगातार यह कहते रहते हैं कि भारतीय के पूर्वज एकही थे इसीलिए सबका डीएनए भी एकही हैं।

न्यूज़ एजेंसी प्रेस ट्रस्ट के मुताबिक, इंद्रेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विर्प्ति में मंच के मुसलिंम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा गया कि हमें पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार, अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को सर्वोच्च और अन्य सभी चीजों से ऊपर मानना ​​चाहिए। उन्होंने कहा, भारत में 99 फीसद मुस्लिम अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि से भारतीय (हिंदुस्तानी) हैं।

इंद्रेश कुमार ने आरएसएस प्रमुख भागवत के बयान का उल्लेख किया और कहा कि डीएनए का मतलब है, हम हर रोज जो सपने देखते हैं, एक राष्ट्र को दर्शाता है और एक पूर्वजों का प्रतिनिधित्व करता है। हम सभी अपनी मातृभाषा में सपने देखते हैं। कार्यशाला में महिला कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र प्रदेश से कुल 250 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।