Extortion Case : अभिनेत्री जैकलीन की विदेश भागने की कोशिश असफल, ED ने एयरपोर्ट पर ही रोका

0
544
मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस को विदेश जाने से रोका गया।

बताया जा रहा है कि 200 करोड़ रुपये की वसूली में आरोपित अभिनेत्री को विदेश जाने की कोशिश का पता चलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई ईडी की टीम। अभिनेत्री के खिलाफ पहले से ही है लुकआउट नोटिस  

Report4india/ Mumbai/ New Delhi.

मनी लॉन्ड्रिग केस में जांच का सामना कर रही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर देश से बाहर जाने पर रोक दिया गया। अभिनेत्री के खिलाफ पहले से ही ईडी की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। वावजूद इसके अबिनेत्री विदेश जाने की कोशिश कर रहीं थीं।

बताया जाता है कि वे एक शो के सिलसिले में विदेश जा रही थी। लेकिन जैसे ही जांच एजेंसी को इसकी खबर लगी, जैकलीन को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। 200 करोड़ रूपए की वसूली में जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, वसूली केस के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के महंगे तोहफे दिए थे। इसमें लग्जरी गाड़ी, घोड़े और अन्य महंगे सामान शामिल हैं।

जैकलीन फर्नांडिस- सुकेश।

इस केस में ईडी द्वारा दाखिल आरोपपत्र में जैकली फर्नांडिस के अलावा नोरा फतोही को भी जिक्र है। बताया जाता है कि जैकलीन का सुकेश से साल जनवरी, 2020 में ही संबंध था। ईडी के मुताबिक, सुकेश ने फर्नांडिस को 10 करोड़ रूपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए थे। सुकेश द्वारा अभिनेत्री को दिए गए उपहारों में महंगे गिफ्ट में गहने, डायमंड ज्वेलरी सेट, क्रॉकरी, 4 फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की करीब 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये का घोड़ा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सुकेश ने जैकलीन के भाई बहनों को भी मोटी रकम भेजी थी।

बताया जाता है कि जब सुकेश तिहाड़ जेल में बंद था, तब से ही वो अभिनेत्री से फोन पर बात किया करता था। सुकेश ने जेल से रिहा होने के बाद जैकलीन और खुद के लिए चार्टर प्लेन बुक किया था। सुकेश और जैकलीन चैन्नई के एक होटल में भी रूके थे। वह जब जेल से जमानत पर बाहर आया, तब उसने कथित तौर पर 8 करोड़ रूपए से भी अधिक राशि जैकलीन पर खर्च किये।