Gujarat Assembly Election 2022 : दो चरण में, 1 और 5 दिसम्बर को डाले जाएंगे वोट

0
172
राजीव कुमार/ मुख्य चुनाव आयुक्त।

-विधानसभा में 182 सीटें, 1993 से भारतीय जनता पार्टी है सरकार में। दिव्यांगों के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष पोलिंग स्टेशन होंगे। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी होंगे।  

-राज्य में रहने वाले 4.9 करोड़ वोटर मतदान में भाग लेंगे। पहली बार 3.24 लाख मतदाता चुनाव में लेंगे भाग

-राज्य में कुल 51742 पोलिंग स्टेशन (बूथ) 

report4india/ New Delhi.

चुनाव आयोग ने गुजारात विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आज से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। बृहस्तपिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारिखों सहित विभिन्न जानकारियां साझा की है। गुजारात विधानसभा चुनाव दो चरणों में एक और 5 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसम्बर को वोटों की गिनती होगी।