हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को

0
1090
सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त।

चुनाव आचार संहित लागू, नई योजनाएं घोषित नहीं होंगी 

रिपोर्ट4इंडिया ब्यूरो।

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा-महाराष्ट्र विस चुनाव की घोषणा की। दोनों राज्यों के चुनाव एक ही दिन 21 अक्टूबर को होंगे जबकि नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव प्हरक्रिरिया 27 सितम्बर से शुरू हो जाएगा। हरियाणा 2 नवंबर और महाराष्ट्र 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी। महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं। हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं, जबकि महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।