‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ … सिर्फ ‘उत्तर प्रदेश’ में

0
732
लखनऊ में प्रेस को संबोधित करतीं प्रियंका वाड्रा।

मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी फरार कांग्रेस विधायक के बेटे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका वाड्रा से सवाल पूछने पर पत्रकार को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने डिस्टर्ब करना शुरू किया और प्रियंका वाड्रा ने हंस कर अनसूना कर दिया।

Report4india/ New Delhi.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को लखनऊ में प्रेस को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण की बात कहकर प्रदेश में 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव में उतारने का एलान किया। उन्होंने नारा दिया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ परंतु, इसी प्रेस कांफ्रेस में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के रेप के आरोपी फरार बेटे के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की गयी तो प्रियंका के सामने कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने बुरा बर्ताव किया और सवाल को अनसुना कर दिया गया। उससे, बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी तंज कि कांग्रेस का काम केवल ‘खाली थाली परोसना’ है सटीक है कि कांग्रेस का काम महिला सशक्तिकरण है ही नहीं। केवल गुमराह करना है। दम है तो कांग्रेस पंजाब व राजस्थान में महिलाओं को 40 फीसद सीट दे।

दरअसल, प्रियंका वाड्रा से जब एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि “आप उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात कर रही हैं लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता का बेटा जो रेप का आरोप है वो फरार है।” पत्रकार के इतना पूछते ही प्रियंका के बगल में बैठी कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकार को टोकना शुरू कर दिया और पत्रकार के सवाल को टाल दिया गया।

आरोप है कि उत्तर प्रदेश में घटित घटनाओं पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है और उन्हीं घटनाओं को भुनाने के लिए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। हालांकि, जब मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता के बेटे की करतूत पर सवाल पूछा गया तो एक शब्द का भी जवाब नही था।